Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा जंगल में सड़क पर गिरा विशाल बरगद, कई गांवों का संपर्क टूटा A huge banyan tree fell on the road in Saranda forest, cutting off communication with several villages.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा जंगल क्षेत्र में एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिनडुंग–मारंगपोंगा मुख्य ग्रामीण सड़क पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क बंद होने से आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया है और जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे दोपहिया, चारपहिया ही नहीं बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। 


यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है,इसलिए इसके बंद होने से लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जाम होने से न तो लोग शहर जा पा रहे हैं और न ही जरूरी सामान गांव तक पहुंच पा रहा है। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी कठिनाई हो रही है। एक ग्रामीण ने कहा कि अगर किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, क्योंकि रास्ता पूरी तरह बंद है।


घटना के बाद अब तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद विभागीय लापरवाही समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गिरे हुए बरगद के पेड़ को हटाकर सड़क साफ कराई जाए, ताकि आवागमन सामान्य हो सके और ग्रामीणों को राहत मिले।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.