Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल अस्पताल की सुविधाओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की समीक्षा बैठक Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh held a review meeting regarding the facilities at Guwa Cell Hospital.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने मजदूरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन लंबे समय से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग करती आ रही है। बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, मलेरिया से बचाव हेतु डीटीडी छिड़काव एवं फॉगिंग कराने, अस्पताल के लिए नई वातानुकूलित एंबुलेंस उपलब्ध कराने, रविवार को भी लैब सेवा चालू रखने तथा ब्लड बैंक शुरू करने की मांग उठाई गई।


इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, अस्पताल में नया एक्सरे मशीन लाया जाए, मरीज को रेफर करने के बाद रिव्यू करने पर डॉक्टरों द्वारा उसे प्रताड़ित की जाती है उसमें सुधार की जाए, दावों के नॉन स्टॉप पर उसकी बिल जमा करने के बावजूद ठेका मजदूरों का 7 माह से रोका गया बिल को अभिलंब भुगतान करें,पुराने और जर्जर बेड को बदलकर नए बेड लगाने तथा राउरकेला अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस में एसी की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।


संघ ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली, आरओ वाटर की आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार तथा मरीजों की बीमारी के अनुसार अलग-अलग भोजन व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। साथ ही अस्पताल परिसर के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी बात कही गई। रामा पांडे ने कहा कि सेल प्रबंधन सप्लाई मजदूरों को जॉब कांटेक्ट में परिवर्तन करना चाह रही है, जिसे यूनियन किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी। 


उन्होंने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर दो दिन पूर्व सेल के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार के साथ बैठक हुई थी। बैठक में प्रबंधन ने मांगों पर विचार के लिए चार दिन का समय मांगा है। वहीं यूनियन के अनुसार कुछ मांगों पर सेल प्रबंधन द्वारा कार्य शुरू भी कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.