Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के लाभुकों का हुआ उन्मुखीकरण Orientation of the beneficiaries of Central Pension Scheme was held at Guwa East Panchayat Bhawan.

 


Guwa (Sandeep Gupta) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण हितधारकों के उन्मुखीकरण को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी चाईबासा एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में पेंशनधारियों की सूची का सत्यापन करते हुए लाभुकों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। 


इस दौरान बीआरपी लक्ष्मी देवी एवं बीआरपी जयश्री बिरुआ ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य और पारदर्शिता बनाए रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने भी भाग लिया और सूची में शामिल पेंशनधारियों का सत्यापन किया। शिविर में उपस्थित लोगों से योजनाओं का सही लाभ लेने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभाग को जानकारी देने की अपील की गई।


इस अवसर पर जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, तापस दास, शिवांगी भक्ति, जानों चातर, सुनीता समद, बेलमती केवर्त, अंजलि चाम्पिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.