Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मामूली मजाक बना जानलेवा हमला, युवक का गला रेतने की कोशिश A simple joke turned into a deadly attack, with an attempt to slit the throat of a young man.

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक में एक मामूली मजाक अचानक खूनी वारदात में बदल गया। मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32 वर्ष) पर करूआ बस्ती के कालू करूआ ने चाकू से गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना 16 मई की देर शाम की है। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में तत्काल सेल, किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है।


बातचीत के दौरान भड़का विवाद:घायल चंद्रमोहन गोप के अनुसार, वह रोज की तरह मजदूरी कर घर लौटा था और पास की एक दुकान पर सामान लेने गया था। वहीं पहले से मौजूद कालू करूआ उससे बातचीत करने लगा। बताया जाता है कि आरोपी हाल ही में तमिलनाडु (चेन्नई) से मजदूरी कर लौटा था और तमिल भाषा में कुछ बोल रहा था। चंद्रमोहन इसे मजाक समझकर उसी अंदाज में जवाब देने लगा। इसी दौरान अचानक कालू करूआ गुस्से में आ गया।


गले पर किया जानलेवा वार:आरोप है कि कालू करूआ ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर चंद्रमोहन के गले पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि युवक का गला आंशिक रूप से कट गया और मौके पर ही भारी मात्रा में खून बहने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।


डॉक्टरों की तत्परता से बची जान:सेल अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू किया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई के कारण युवक की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी:घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और मामले की जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।


इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश:घटना के बाद मिलन चौक और करूआ बस्ती क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि मामूली बात पर इस तरह की जानलेवा घटना को अंजाम दिया गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा को गंभीर चिंता का विषय बताया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.