Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पुलिस की तत्परता से तीन लापता बच्चों का सकुशल रेस्क्यू Three missing children rescued safely by the prompt action of Guwahati Police

 


Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चों को गुवा के हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर गुवा थाना लाया। बाद में बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 15 मई की दोपहर दर्शना चाम्पिया गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला।


देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से लापता थे। तीनों बच्चों के अचानक गायब हो जाने से गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया था। परिजन लगातार बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस सक्रिय हुई और लगातार जांच व खोजबीन अभियान चलाया। पुलिस की तत्परता और प्रयास के कारण आखिरकार तीनों बच्चों को हिरजीहाटिंग क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.