Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल अस्पताल में हंगामा: बिना ऑक्सीजन मरीज को रेफर करने पर महिलाओं ने रोकी एंबुलेंस Uproar at Guwahati Cell Hospital: Women stop ambulance after patient is referred without oxygen

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक मरीज को बिना ऑक्सीजन के राउरकेला के आईजीएच अस्पताल रेफर किए जाने पर महिलाओं ने एंबुलेंस को रोक दिया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों और स्थानीय महिलाओं का आरोप था कि गंभीर स्थिति में मरीज को बिना पर्याप्त चिकित्सा सुविधा के भेजना लापरवाही है। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे और महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की। 


इस पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति सामान्य है, इसलिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं समझी गई और उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा था। डॉक्टरों के इस जवाब पर यूनियन नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मरीज सामान्य है तो उसे बाहर रेफर करने की जरूरत ही क्या है, उसका इलाज गुवा अस्पताल में ही किया जाना चाहिए। काफी देर तक चले हंगामे और बहस के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को फिलहाल गुवा सेल अस्पताल में ही भर्ती रखकर इलाज जारी रखने का निर्णय लिया। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.