Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। शनिवार सुबह से ही महिलाओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
सुबह लगभग 6 बजे से ही गुवा बाजार स्थित शिव मंदिर, योग नगर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और अपने-अपने घरों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ बट सावित्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान से अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में पुजारियों द्वारा बट सावित्री व्रत की विधिवत पूजा कराई गई और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई गई। कथा के माध्यम से महिलाओं को इस व्रत के महत्व और धार्मिक मान्यता के बारे में बताया गया।
पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद (वट) वृक्ष की विशेष रूप से पूजा की। उन्होंने पेड़ के चारों ओर परिक्रमा कर सूत का धागा बांधा और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।



No comments:
Post a Comment