Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil तुलग्राम में ज्येष्ठ उत्सव पर छौ नृत्य और झूमर की धूम, हरेलाल महतो रहे मुख्य अतिथि Chhau dance and Jhumar celebrations were held at Tulgram on the occasion of Jyeshtha festival, with Harelal Mahato as the chief guest.

 


Upgrade Jharkhand News. पहला ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर चांडिल प्रखंड के तुलग्राम गांव में शनिवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक मानभूम छौ नृत्य एवं झूमर संगीत की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेलाल महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने ढोल, नगाड़ा और शहनाई की थाप पर वीर रस से ओत-प्रोत छौ नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे मुखौटे और पारंपरिक वेशभूषा में महिषासुर वध एवं राम-रावण युद्ध के दृश्यों का जीवंत मंचन किया। दर्शकों ने हर करतब पर तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।


महिला मंडली द्वारा झूमर गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें कुड़माली लोकगीतों पर ग्रामीण महिलाएं थिरकती नजर आईं। इस दौरान मुख्य अतिथि हरे लाल महतो ने छौ नृत्य पार्टी को पुरस्कृत भी किया। मौक़े पर मुख्य अतिथि हरेलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि छौ और झूमर झारखंड की आत्मा हैं। ये सिर्फ नृत्य-संगीत नहीं, बल्कि हमारी पहचान और विरासत हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी है, तभी हमारी परंपराएं जीवित रहेंगी। उन्होंने आयोजक मंडली को ऐसे कार्यक्रम निरंतर कराने के लिए प्रोत्साहित किया और कलाकारों को सम्मानित भी किया। 


इस मौक़े पर समाजसेवी हिकीम महतो, खगेन महतो, श्रावण महतो, बनमाली लोहार, बुद्देश्वर सिंह, भदरू सिंह, लालू सिंह सरदार, ग्रामप्रधान फूलचंद महतो, पद्मलोचन महतो, गौरीशंकर महतो,  शरत महतो, लालटू महतो, श्यमाचरण महतो समेत युवा कमिटी के सदस्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.