Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जनता से जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया को पूर्ण करने का अपील की Mango Mayor Sudha Gupta appealed to the public to complete the self-enumeration process under Census-2027.

 


Jamshedpur (Nagendra) नगरवासियों से जनगणना -2027 प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जनता से अपील कर कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया को जरूर पूर्ण करें। वहीं मानगो नगर निगम के उप मेयर राहुल कुमार कश्यप के द्वारा आवास में पूरी की गई जनगणना 2027 के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार एवं जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड के अधिकारी दिलीप कुमार तथा वार्ड पार्षद अश्विनी कुमार उपस्थित रहे। साथ ही सहायक चार्ज पदाधिकारी, असिस्टेंट टाउन प्लानर कौशल जांगिड़ एवं कार्यालय कर्मी भी मौजूद रहे।


जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया हेतु  लोगों को जागरूक करने के दिए गए निर्देश भी दिया गया। महापौर सुधा गुप्ता के द्वारा बताया गया कि पहले चरण के अभियान के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना कार्य चल रहा है, इस कार्य को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने एवं स्वगणना करने का अपील किया गया। इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के द्वारा डेटा संग्रह करने एवं मकान सूचीकरण करने का कार्य किया जाएगा। महापौर श्रीमती गुप्ता के द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऑनलाइन अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्होने कहा कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है। जनगणना से सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। 


जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया

अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है :

भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण

1. वेबसाइट: https://se.census.gov.in पर जाएं

2. क्षेत्र चुनें: राज्य = झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें

3. कैप्चा: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें

4. परिवार पंजीकरण:

   - मुखिया का नाम भरें

   - 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें

   - ईमेल आईडी (जरूरी नहीं) ।

 पंजीकृत करते समय निम्न बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है : पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते। एक परिवार = एक ही मोबाइल नंबर।

भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान

1. भाषा: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें

2. OTP: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें

3. स्थान विवरण: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें

4. मैप पर निवास: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें

भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण

1. प्रश्नावली: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें

2. सहायता: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें

3. पूर्वावलोकन: 'Preview' में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें

4. सबमिट: "पुष्टि करें और सबमिट करें" पर क्लिक करें

नोट  : एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा ।

भाग 4 : SE ID का सृजन और सत्यापन

1. SE ID मिलेगी : सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। ये SMS से भी आएगी

2. प्रगणक को दिखाएं : जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं

3. सत्यापन : 

   - SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार

   - मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.