Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इंडो डेनिस टूल रूम के 249 डिप्लोमा के छात्रों का हुआ प्लेसमेंट- महाप्रबंधक 249 Diploma students of Indo Dennis Tool Room placed - General Manager

 


Jamshedpur (Nagendra) आदित्यपुर -- गमहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिस टूल रूम ने कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया है। संस्थान से वर्ष 2026-27 के पास आउट कुल 289 डिप्लोमाधारी छात्रों में से अब तक 249 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है और शेष करीब 40 छात्रों का भी एक महीने में सौ फीसदी प्लेसमेंट के आंकड़े को हासिल कर लेगा। यह जानकारी संस्थान के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग के 145 छात्रों में से 127 का जबकि डिप्लोमा इन टूल मेकिंग अंडर मैकेनिकल के 74 छात्रों में से 64 छात्रों का तथा डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स के 70 छात्रों में से 58 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। 


इन छात्रों का प्लेसमेंट मारुति सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम, एहरेस्टी इंडिया, बॉस, सियट टायर, टाटा कमिंस, आरकेएफएल और टाटा मोटर्स सरीखे कंपनियों में हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में आधुनिक तकनीक के कोर्सेस अपनाकर टूल रूम देश के नौजवानों को रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास करेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में यहां चार महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेस से लेकर 6 माह, 2 वर्ष और चार वर्ष के रोजगारपरक कोर्सेस कराए जा रहे हैं, जो एसटी, एससी के लिए बिल्कुल निःशुल्क और ओबीसी छात्रों के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी से कोर्स कराए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.