Jamshedpur (Nagendra) शुक्रवार को मारवाड़ी समाज द्धारा समाजसेवी स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनकी याद में साकची बाजार श्री शिवमंदिर के सामने आम लोगों के बीच प्रसाद (भोजन खीर, हलवा, पुलाव, पुड़ी, सब्जी, शरबत, शीतल जल) का वितरण किया गया। इसका आयोजन स्वर्गीय विनोद अग्रवाल के पुत्र लालचंद एवं बबलू अग्रवाल द्धारा किया गया था। जिसमें ढाई हजार (2500) से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसे सफल बनाने में समाज की महिलाएं क्रमशः पायल अग्रवाल, मनीषा संघी, मनीषा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, केसर छावछरिया आदि का भी योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मारवाड़ी समाज के गणमान्य क्रमशः सुभाष शाह, गिरधारी लाल खेमका, कमलेश चौधरी, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अशोक मोदी, नरेश सिंघानिया, विवेक चौधरी, सुरेश कांवंटिया, भजन गायक महावीर अग्रवाल, ललित डांगा, निर्मल पटवारी, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, विनोद शर्मा, मोहित मूनका, मालीराम, मनोज अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सन्नी संघी, कुशल गनेड़ीवाल, पवन खेमका, ऋषभ चेतनी, कैलाश छावछरिया आदि शामिल होकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment