Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने याजाकी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, भायला, अहमदाबाद, गुजरात की कंपनी में इंटर्नशिप के लिए दिया योगदान 27 students of Sona Devi University contributed for internship in the company Yazaki India Pvt. Ltd., Bhayla, Ahmedabad, Gujarat.

 


Jamshedpur (Nagendra) सोना देवी विश्वविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने आज से याजाकी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, भायला, अहमदाबाद, गुजरात की कंपनी में इंटर्नशिप के लिए योगदान दिया. इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों में बीटेक, बीसीए, बीबीए तथा बी काॅम के छात्र छात्राएं शामिल हैं. इन्हें दो महीने का पेड इंटर्नशिप मिला है. यह कंपनी वाहनों में उपयोग के लिए स्पीडोमीटर, टैकोमीटर और अन्य गेज सहित कई प्रकार के इंस्ट्रूमेंट पैनल और मीटर बनाती है. याज़ाकी ग्रुप एयर कंडीशनर, सौर उपकरण, गैस उपकरण, बिजली के तार और ऑटोमोटिव घटक, मुख्य रूप से वायर हार्नेस और वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाती है. कंपनी के वायरिंग हार्नेस का उपयोग इंजन प्रबंधन, इंफोटेनमेंट और सुरक्षा प्रणालियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है. यह कंपनी वाहनों में उपयोग के लिए स्पीडोमीटर, टैकोमीटर और अन्य गेज सहित कई प्रकार के इंस्ट्रूमेंट पैनल और मीटर बनाती है।


सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अच्छी तरह से इंटर्नशिप को पूरा करें. ये सीखने का अवसर है. इस समय का बेहतर उपयोग करें और अपने कौशल विकास पर ध्यान दें. इंटर्नशिप के दौरान व्यवहारिक ज्ञान तो प्राप्त होता ही है. कार्यस्थल पर सहयोग और प्रतियोगिता की भावना भी विकसित होती है. साथ ही नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास, संप्रेषण कौशल में निपुणता का भी पता चलता है. इसलिए सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से इंटर्नशिप को पूरा करें और अपना भविष्य संवारे तथा सोना देवी विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.