Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डालसा सचिव पहुंचे संप्रेषण गृह, निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह के कर्मचारियों और पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश Dalsa Secretary reached the communication house, during the inspection gave necessary instructions to the employees and officers of the communication house.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के  मार्गोपदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने निरीक्षण के सिलसिले में शनिवार की सुबह 10:00 बजे घाघीडीह संप्रेषण गृह पहुंचे। उनके साथ लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ अधिवक्ता विदेश सिंह और रंजना कुमारी के अलावा डालसा कार्यालय के सहायक रवि मुर्मू भी थे।


इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर में अरुण कुमार , सीमा देवी , ग्लोरिया पूर्ति एवं रामकंडेय मिश्रा वहां मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने बाल कल्याण समिति के बच्चों के बेडरूम से लेकर पोशाक और खानपान के स्तर को जाना। सबसे पहले सचिव ने बाल कल्याण समिति के बच्चों के आवासीय कमरे का निरीक्षण किया। बच्चों के रहन-सहन, पोशाक, बेडरुम की साफ सफाई के बारे में पूरी जानकारी गृहपति से ली। बच्चों के खान-पान के बारे में जाना। उन्होंने यह भी जाना की बच्चों को फल,दूध , नॉनवेज समेत समय पर दवा मिलते हैं या नहीं। डॉक्टर आते हैं अथवा नहीं। बच्चों को दिए जाने वाले खाने का स्तर, सारी जानकारियां प्राप्त की। मौके पर मौजूद संप्रेषण गृह के पदाधिकारी को सचिव ने आवश्यक निर्देश दिए। बच्चों की देखरेख का पूरा ध्यान रखने को कहा। उसके बाद सचिव खाद्य सामग्री वाले गोदाम पहुंचे। 


जहां बच्चों के खाने-पीने की सामग्रियां रखी हुई थी। उनके स्तर को भी देखा और जांच पड़ताल की। उनके रसोई घर में भी पहुंचे। जहां उनके लिए खाना बन रहा था। खाना बनाने वाली बहनों से भी खाना के स्तर की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि वह आज इन बच्चों को दिए जाने वाले खाने को स्वयं भी ग्रहण करेंगे। और यह जानने की कोशिश करेंगे कि बच्चों को दिया जाने वाला भोज्य पदार्थ का स्तर कैसा है। उसके बाद सचिव बाल कल्याण समिति पहुंचे, जहां बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव के अलावा अन्य सदस्यों पवन कुमार, सीमा झा और रूबी साहू से भी बातचीत की। पूरी व्यवस्था के बारे में जाना।


बच्चों की पढ़ाई का स्तर, बच्चों के कक्षा में बैठने की व्यवस्था, उनके खेलने रहने और योगा करने की भी जानकारी सचिव महोदय ने ली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की बच्चों के रहन-सहन और खान-पान में किसी तरह की कोताही न बरती जाए, अन्यथा इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। करीब 1 घंटे तक डालसा सचिव ने पूरे संप्रेषण गृह का गहनता से निरीक्षण किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.