Jamshedpur (Nagendra) मानगो स्वर्णरेखा नदी में छोटा पुल के नीचे अवैध रूप में खटाल चला रहे लोगों ने मरे हुए मवेशी को नदी में फेक दिया है , जिससे नदी में प्रदूषण फैल रहा है । साथ ही खटाल का गंदगी भी नदी में बहाने का काम कर रहा है। झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने बताया कि आज छोटा पुल के नीचे खटाल वालों ने एक मरे हुए गाय के बछड़ा को नदी के पानी में फेक दिया , जिससे नदी का जल तो दूषित होगा ही और बीमारी भी फैलेगा।
उज्ज्वल दास ने कहा कि गाय के बछड़े का शव पानी में सड़ कर उसे मछली भी खा जाता है और मछली को खाने से आदमी भी बीमार हो रहा है। झामुमो नेता ने कहा कि खटाल वाले को मरे हुए मवेशी को नदी में फेंकने से मना किया तो नहीं माना और मरे हुए गाय के बछड़ा को सीधे नदी के पानी में फेक दिया। उन्होंने इस बात की जानकारी मानगो नगर निगम के अधिकारियों को भी दी है।


No comments:
Post a Comment