Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने पटना साहिब में परिवार की खुशहाली के लिए टेका मत्था Madhuri Dixit's fan Pappu Sardar prayed for the well-being of his family in Patna Sahib.

 


Jamshedpur (Nagendra) बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार अपनी अनोखी दीवानगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। पप्पू सरदार सड़क मार्ग से जमशेदपुर से तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा सोमवार को पहुंचे, जहां उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एवं अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए अरदास लगाई। पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचने के बाद पप्पू सरदार ने श्रद्धा भाव से मत्था टेका और लंगर भवन के लिए दान भी दिया। इस दौरान उन्होंने पटना रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।


इस धार्मिक यात्रा में उनके पुत्र कर्ण और मित्र माधव भी साथ रहे। तीनों ने गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पप्पू सरदार की इस श्रद्धा और दीवानगी की चर्चा लोगों के बीच आकर्षण का विषय बनी हुई है। इस अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले इन्द्रजीत सिंह जमशेदपुर में टेल्को गुरुद्वारा और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भी रह चुके हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.