Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व मे NEET(UG) 2026 परीक्षा में पेपर लीक एवं भारी अनियमितताओं के विरोध में केंद्र सरकार व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन व विरोध-प्रदर्शन Under the leadership of JMM District President Dr. Shubhendu Mahato, effigy of Central Government and Union Human Resource Minister Dharmendra Pradhan was burnt and protest was held against the paper leak and massive irregularities in NEET(UG) 2026 examination.

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला गराज चौक मे झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो जी के नेतृत्व मे NEET(UG) 2026 परीक्षा में हुए पेपर लीक एवं भारी अनियमितताओं के विरोध में केंद्र सरकार तथा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का पुतला दहन करके विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारीगण, छात्र मोर्चा के सदस्य, विभिन्न वर्ग संगठनों के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि NEET जैसी देश की अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितता सामने आना एवं उसमे भाजपा नेताओं का नाम निकर कर अना बेहद गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही, एवं संबंधित विभाग की विफलता के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इस प्रकार की घटनाएं केवल परीक्षा व्यवस्था को ही नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देश के भविष्य को भी प्रभावित करती हैं।


उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और केवल जुमलेबाजी के सहारे देश चलाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जिन भी लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है, उनके विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, केंद्रीय मानव संसाधन विभाग के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई और भविष्य में परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की गई, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।


कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने भी भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस विरोध-प्रदर्शन में आम जनता, छात्र एवं युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी स्पष्ट रूप से व्यक्त की।


इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत चेयरमैन मनोज चौधरी, वाईस चेयरमैन अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहन्ति, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, विशु हेमब्रम, जिला संगठन सचिव जगदीश महतो, युवा नेता सन्नी सिंह, उमेश भोल, कृष्णा राणा, कुमार सौरव, बबलू सिंह, रोहित कुमार, रिटतीक साहू, सूरज सिंह, मनोज सिंह, अमूल्य महतो एवं भारी संख्या मे झामुमो नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें |





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.