Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्याम सेवा समिति चांडिल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित Oath taking ceremony of the new executive of Shyam Seva Samiti Chandil was organised.

 


Jamshedpur (Nagendra) सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति चांडिल की नई कार्यकारिणी 2026-2028 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम पारडीह चौक स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इस सामारोह में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने नई टीम के अध्यक्ष संदीप सुल्तानिया, सचिव अनूप जालान, कोषाध्यक्ष विवेक सुल्तानिया को शपथ दिलायी। वही सिंहभूम चेम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने तीन उपाध्यक्ष क्रमशः रौनक पसारी, विजय जालान, एवं रूपम जालान सहित सहसचिव राकेश अग्रवाल को शपथ दिलायी। नयी टीम में तीन संयोजक क्रमशः राजेश पसारी, अनिल जालान, नवीन पसारी भी बनाये गये हैं। सामारोह का सफल संचालन संयोजक राजेश पसारी ने किया। 


समारोह में उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष आयुष पसारी, सचिव प्रवीण जालान तथा कोषाध्यक्ष विवेक सुल्तानिया सहित पूरी पुरानी टीम के कार्यों की सराहना की गई और उनके योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया। समारोह में बतौर अतिथि रूही अग्रवाल, संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सबके सहयोग एवं समर्थन से काम करने को कहा। अतिथियों ने समाज एवं संगठन हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। 


समारोह में प्रमुख रूप से समाज के गणमान्य क्रमशः रत्नाकर खेतान, पंकज पसारी, अतुल सुल्तानिया, रंजन जालान, सुशील पसारी, संजय भौतिक, अरुण रुंगटा, प्रकाश पसारी, राकेश अग्रवाल, रौनक पसारी, रूपम जालान, मनोज पसारी, गोपाल सुल्तानिया, कमल जालान, अमित बगड़िया, दिनेश जालान, कमल किशोर अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, उमेश खीरवाल, लिप्पू शर्मा, मोहित मूनका, सुधीर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.