Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे Saryu Rai and the members of the Rail Yatri Sangharsh Samiti will meet the Railway General Manager on Wednesday.

 


  • चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर विधायक को वार्ता का निमंत्रण दिया था
  • मुख्य मुद्दा ट्रेनों की लेटलतीफी का ही रहेगा

Upgrade Jharkhand News. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिल कर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। सरयू राय और समिति ने यह तय किया है कि बुधवार को वह रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों के साथ रेल महाप्रबंधक से मिलेंगे। श्री जैन बुधवार को टाटानगर आ रहे हैं। 


सरयू राय ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने उन्हें दोपहर में फोन किया और कहा कि महाप्रबंधक आपसे मिलना चाहते हैं। इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि वह समिति के साथियों के साथ मिल कर शाम में तय करेंगे कि रेल महाप्रबंधक से मिलना है या नहीं। शाम में समिति के साथियों से बात करने के बाद यह तय हुआ कि रेल महाप्रबंधक से मिल कर बात की जाएगी। 


सरयू राय ने बताया कि रेल यात्री संघर्ष समिति की एक ही मांग है-टाटानगर से ट्रेनें समय से खुलें और टाटानगर समय से पहुंचें। खास कर मेमू ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनें जिसमें कामकाजी लोग, विद्यार्थी, निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग, व्यापारी वर्ग, औद्योगिक कर्मचारी, रेलवे में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण ये सभी प्रभावित होते हैं। हम लोग इनकी कठिनाई महाप्रबंधक के सामने रखेंगे और यह भी कहेंगे कि मालगाड़ी का रैक चलाकर जितना लाभ रेलवे कमा रहा है, उससे ज्यादा नुकसान सामान्य पैसेंजर को ट्रेन की देरी के कारण उठाना पड़ रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.