Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में छात्र मंत्रिमंडल का गठन किया गया Student Cabinet formed at South Point School, Patmada

 


Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल ,पटमदा में छात्र मंत्रिमंडल गठन समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सबसे पहले मुख्य अतिथि डाo.राजेंद्र प्रसाद दास सीईओ पटमदा विद्यालय के डायरेक्टर  शिवम् शर्मा , प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डा० राजेन्द्र प्रसाद दास ,सीईओ ,पटमदा का विद्यालय परिवार द्वारा पौधा एवं स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत संबोधन कर अभिनंदन किया। 


कार्यक्रम में विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों की घोषणा की गई, जिसमें विद्यालय के हेड बॉय के रूप में सुभोजित गोराई तथा हेड गर्ल के रूप में महक शर्मा को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही चारों सदनों के कप्तान एवं वाइस कैप्टन को भी सम्मानपूर्वक बैज प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा का महत्व बताते हुए कहा कि छात्र ही विद्यालय की वास्तविक पहचान होते हैं। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर महोदय ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि एवं माननीय सीईओ सर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, अनुशासन और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम् शर्मा जी, ने सभी अतिथियों, एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.