Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं कशिका कपूर Kashika Kapoor is not just a star, she is the voice of the voiceless.

 



  • आवारा कुत्तों के समर्थन में उतरीं कशिका कपूर 
Mumbai (Anil Bedag)  ग्लैमर की चमक-दमक से भरी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपने काम और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री कशिका कपूर ने एक बेहद संवेदनशील और मानवीय मुद्दे पर अपनी मजबूत आवाज उठाकर लोगों का दिल जीत लिया है। जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने गहरे प्रेम के लिए पहचानी जाने वाली काशिका इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर बेहद भावुक हैं।


एक सच्ची डॉग लवर के तौर पर काशिका का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है। हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। काशिका ने कहा कि “आवारा कुत्ते खतरा नहीं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”


सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और लोकल फीडर्स को सपोर्ट करने में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी संवेदनशील सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। काशिका कपूर की यह पहल समाज को यह याद दिलाती है कि असली इंसानियत बेजुबानों के प्रति करुणा और दया दिखाने में ही है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.