Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sarikela राजनगर: पत्रकार हित, सुरक्षा और एकता पर मंथन, कोल्हान पत्रकार एकता मंच की बैठक संपन्न...Rajnagar: Discussion on journalist interest, security and unity, meeting of Kolhan Journalist Unity Forum concluded...

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावां जिले के हेंसल स्थित एनएच-88 होटल में कोल्हान पत्रकार एकता मंच के बैनर तले शांतिपूर्ण एवं गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, पत्रकारों के अधिकार, संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनगर थाना प्रभारी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का संगठन की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई ऐसे पत्रकार हैं, जिन्हें प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। संगठन यदि सामूहिक रूप से पहल करे तो पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले युवा पत्रकारों को प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें रखीं।


वहीं राजनगर थाना प्रभारी ने पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के लिए बेहद आवश्यक है। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा सुविधा, पत्रकारों के अधिकार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, भाईचारा एवं पत्रकार हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। बैठक संपन्न होने के बाद संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण हेंसल स्थित सुखचैन वाटर पार्क पहुंचे, जहां सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनोरंजन का आनंद उठाया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करने को लेकर भी आपसी चर्चा हुई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.