Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सेल में 40% संविदा कर्मियों की कटौती के विरोध में श्रमिक संघ का ज्ञापन Memorandum of labor union against reduction of 40% contract workers in SAIL

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा-चिरिया खान श्रमिक संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) ने सेल प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित संविदा कर्मियों की 40% कटौती के निर्णय का कड़ा विरोध जताते हुए निदेशक (सी.एम.एल.ओ.) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि इस निर्णय से श्रमिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है और इसका सीधा असर उनके परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा।


संघ के अनुसार, इस तरह की कटौती से न केवल प्रभावित कर्मियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। श्रमिक संघ ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। इसके साथ ही संघ ने गुवा लौह अयस्क खदान के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। इनमें वेतन समझौते एवं एरियर का भुगतान, इंसेंटिव स्कीम का पुनर्निर्धारण, अवकाश नीति में समानता, फेस्टिवल एडवांस को 50,000 करने, आवास योजना लागू करने तथा चिकित्सा सुविधाओं में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं। 


संघ ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने तथा कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की है। श्रमिक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस मौके पर महासचिव बृजभूषण लाल, समीर पाठक, गणेश दास, हरिहर जेना, अर्जुन सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.