Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa ओम शांति स्थल मंदिर के समीप बड़ा सड़क हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां A major road accident was averted near the Om Shanti Sthal temple; the driver's presence of mind saved several lives.

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर स्थित ओम शांति स्थल मंदिर के नीचे खतरनाक मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जेएच 05डीएल 3193 नंबर की एक लाइन ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तीखी चढ़ाई और घुमावदार मोड़ से गुजर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। चालक ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण बना लिया, जिससे ट्रक गहरी खाई में गिरने या सामने से आ रहे वाहनों से टकराने से बच गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ओम शांति स्थल मंदिर के आसपास का यह इलाका लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। कम दूरी में चार तीखे मोड़ और ऊंची चढ़ाई होने के कारण भारी वाहनों को यहां से गुजरने में काफी कठिनाई होती है। विशेष रूप से लौह अयस्क और अन्य भारी माल ढोने वाले ट्रकों के लिए यह मार्ग हमेशा जोखिम भरा बना रहता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से इस संवेदनशील स्थल पर सड़क चौड़ीकरण, चेतावनी संकेतक, सुरक्षा बैरियर तथा प्रभावी यातायात नियंत्रण व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो यहां कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.