Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी Strong United Front submitted a memorandum of demands to the management in protest against the biometric system, warning of agitation

Guwa (Sandeep Gupta) सशक्त संयुक्त मोर्चा यूनियन, गुवा ने सेल के मुख्य महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपकर 15 जून 2026 से सभी नियमित कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (BAMS) लागू करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों से जुड़ी वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान किए बिना बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करना एकतरफा और असंवेदनशील निर्णय है। यूनियन ने मांग पत्र में कहा कि खदान कर्मचारियों के 39 माह का लंबित एरियर अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) से संबंधित एमओयू भी लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। इसके अलावा खदान क्षेत्रों में स्टील प्लांटों के समकक्ष चिकित्सा, शिक्षा, आवास, खेलकूद और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। 


मांग पत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खदान क्षेत्रों में क्वार्टर लीज नीति लागू करने, सभी खदान कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 30 अर्जित अवकाश (ईएल) देने, सीएमएलओ (CMLO) को पूर्णतः स्वतंत्र एवं स्वायत्त प्रबंधन संरचना प्रदान करने तथा पूर्ववर्ती आरएमडी (RMD), कोलकाता की तर्ज पर खदानों के लिए पृथक प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की गई है। सशक्त संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से 15 जून से प्रस्तावित BAMS व्यवस्था को तत्काल स्थगित करने तथा कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया और बायोमेट्रिक प्रणाली को एकतरफा लागू करने का प्रयास हुआ, तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर सशक्त संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों भारतीय मजदूर संघ, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, झारखंड मजदूर यूनियन और सीटू के पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें हेमराज सोनार, बृजभूषण लाल, समीर पाठक, लाल बाबू गोस्वामी, राकेश सुंडी, रमेश गोप सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.