Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने लगाए 1,000 पौधे Tata Steel UISL plants 1,000 trees on World Environment Day

 


Jamshedpur (Nagendra) पर्यावरण संरक्षण और टाटा समूह के नेट ज़ीरो 2045 लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 1,000 पौधे लगाए गए तथा 800 से अधिक पौधे सामाजिक संस्थाओं और टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों को वितरित किए गए।


मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सीआरएम बड़ा डंप में आयोजित किया गया। यह स्थान पहले  कचरा डंपिंग स्थल था, जिसे अब सफलतापूर्वक एक हरित क्षेत्र में बदल दिया गया है। लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में फैले और करीब 30 मीटर ऊंचे इस स्थल पर वर्तमान में 28,000 से अधिक पौधे हैं, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 50,000 से अधिक पौधों तक ले जाने की योजना है। इस अवसर पर 500 नए पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शवा आलम अंसारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सहित टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 


हरित पहल को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील यूआईएसएल की ई-बिलिंग पहल के तहत सरायकेला-खरसावां में 250 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा बर्मामाइंस स्थित कॉम्बेई मिल्स और दुर्गा पूजा मैदान में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कीनन स्टेडियम में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 40 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जितेंद्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उपस्थित रहे।


अभियान के दौरान बकुल, करंज, नीम, महोगनी, सागवान (टीक) और बांस जैसे पौधे लगाए गए। ये अधिकांशतः सदाबहार प्रजातियां हैं, जो वातावरण से कार्बन अवशोषित करने, मिट्टी को मजबूत बनाने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस पहल के माध्यम से टाटा स्टील यूआईएसएल क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा देने और एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.