Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया Mango Municipal Corporation organized a program on World Environment Day, planted trees

 


Jamshedpur (Nagendra) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मानगो नगर निगम द्वारा "A Global Call for Climate Action" थीम के अंतर्गत एक विशेष नगर परिषद बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (Solid Waste Management Rules), 4-स्ट्रीम स्रोत पृथक्करण (4-Stream Source Segregation), SBM-U 2.0, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, स्वच्छता पहलों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जो पर्यावरण संरक्षण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण तथा सतत अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 


कार्यक्रम में आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त ने स्वागत भाषण दिया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनिवार्य 4-स्ट्रीम स्रोत पृथक्करण (गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू खतरनाक कचरा एवं सैनिटरी कचरा), बल्क वेस्ट जनरेटर (BWGs) की जिम्मेदारियों, SBM-U 2.0 तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन एवं लैंडफिल पर निर्भरता कम करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नागरिकों एवं संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया। वहीं श्रेयांश ने विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों का प्रदर्शन करते हुए Solid Waste Management Rules, 2016 तथा वर्ष 2000 से 2016 एवं नवीनतम 2026 संशोधनों तक हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने 4-स्ट्रीम स्रोत पृथक्करण की अवधारणा को विस्तार से समझाया, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू खतरनाक कचरा एवं सैनिटरी कचरा शामिल हैं।


मौके पर उप महापौर राहुल कश्यप ने नागरिक सहभागिता, व्यवहार परिवर्तन एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। जितेन्द्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त ने शहरी पर्यावरण प्रबंधन, कचरा पृथक्करण एवं प्रसंस्करण तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं महापौर महोदया सुधा गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सतत विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ शहर के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को सम्मानित किया गया। 


वार्ड सदस्यों एवं नागरिकों ने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर,  उप महापौर, अपर नगर आयुक्त एवं वार्ड सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही, बैठक में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों को  महापौर, उप महापौर एवं अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से पौधों का वितरण किया गया, जिससे जनभागीदारी आधारित हरित अभियान को बढ़ावा मिल सके। इस कार्यक्रम में नगर निगम के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वच्छता हितधारक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों तथा जलवायु-अनुकूल शहरी विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.