Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सेल प्रबंधन से झारखंड मज़दूर यूनियन की वार्ता, मजदूर हितों के कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा Jharkhand Mazdoor Union holds talks with SAIL management, discusses several important issues of labour interest

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मज़दूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल प्रबंधन के साथ मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यूनियन की ओर से प्रकाश राउत, कपिलेश्वर डोंगो, सोमा कुमार महतो, राजकुमार बोसा, धिरू साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आउटसोर्सिंग (टेंडर) के तहत संचालित छोटी गाड़ियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने बताया कि इस संबंध में लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। इस पर सेल प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। राउरकेला में इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों के ठहरने हेतु उपलब्ध गेस्ट हाउस की जर्जर सुविधाओं की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया। प्रबंधन ने गेस्ट हाउस में आवश्यक मरम्मत एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। 


वहीं कोलकाता स्थित रूबी हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सप्लाई मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी प्रबंधन ने दी। यूनियन ने बताया कि छोटी गाड़ियों का टेंडर लगभग एक वर्ष से लंबित है और फिलहाल नोटशीट के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कई मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान मिलने की शिकायत प्रबंधन के समक्ष रखी गई। इस पर भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में ठेकेदारों द्वारा रिट्रेंचमेंट (फाइनल सेटलमेंट) की राशि समय पर भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सेल प्रबंधन ने कहा कि संबंधित ठेकेदारों के साथ जल्द बैठक कर मामले की समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


इसके अलावा रांजाबुरु स्थित मां सरला कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत संचालित सेल माइंस में कार्यरत मजदूरों के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग भी यूनियन ने रखी। यूनियन का कहना है कि भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बैठक में मजदूर हितों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। झारखंड मज़दूर यूनियन ने कहा कि वह मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है, जबकि सेल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.