Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति गठन का निर्णय Meeting regarding cleanliness campaign in Badajamda, decision to form a cleaning committee

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और कचरे की समस्या को देखते हुए स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे पूर्व शनिवार को बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पूर्व मुखिया राजा तिर्की तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अशोक दास को थाना बुलाकर स्वच्छता अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की थी।


इसी क्रम में रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया सहित बाजार के दुकानदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, राजा तिर्की, अशोक दास और गोवर्धन चौरसिया ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे और गंदगी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा बाजार को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।


बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार की नियमित सफाई की जिम्मेदारी एक समिति को सौंपी जाएगी। समिति के संचालन और सफाई व्यवस्था के लिए बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आवश्यक राशि एकत्र की जाएगी। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। 


बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बड़ाजामदा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बाजार बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.