Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मौसीबाड़ी में चौथे दिन भगवान जगन्नाथ को लगा खिचड़ी-दलमा एवं खीर का भोग On the fourth day at Mausibari, Lord Jagannath was offered Khichdi, Dalma and Kheer.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी में रविवार को रथयात्रा महोत्सव के चौथे दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर गुवा सेल खदान के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार ने पूजा में भाग लेकर भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार द्वारा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को पारंपरिक खिचड़ी एवं दलमा एवं खीर का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी,दलमा एवं खीर का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।


रविवार को आयोजित इस विशेष भोग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार के सौजन्य से किया गया। मौसीबाड़ी परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयघोष तथा भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूजा और महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, अनुशासन और सेवा भावना का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे रथयात्रा महोत्सव का उत्साह और अधिक बढ़ गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.