Upgrade Jharkhand News. वर्ष 2026 शारदीय दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर जमशेदपुर अंतर्गत माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा नई कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन हेतु माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के संस्थापक संतन ओझा "बब्लु" की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप के प्रांगण में किया गया।
बैठक का संचालन सदस्य पप्पु कुमार वर्मा ने किया, बैठक में सर्वप्रथम एक स्थायी समिति का गठन किया गया जिसमें सभी आम सदस्यों ने सर्वसहमति से पूरीहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के,भारती देवी, संतन ओझा "बब्लु",योगेश रामा,शैलेन्द्र कुमार को बनाया गया, स्थायी समिति के सदस्यों ने बीते वर्ष 2025 के पूजा की समीक्षा की गई बैठक में इस वर्ष शारदीय दुर्गापूजा त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया,
इस बाबत में स्थायी समिति के सदस्यों एवं उपस्थित आम सदस्यों ने सर्वसहमति से संरक्षक संतन कुमार ओझा,अध्यक्ष घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष तारा सिंगारी,वीणा सिंगारी,राम विनय सिंह,उदय वर्मा, महासचिव पप्पु कुमार वर्मा "अनमोल वर्मा" एवं कोषाध्यक्ष भवेश प्रसाद सिंह, कंचन कुमार ओझा, शैलेन्द्र सिंह को बनाये गए।
मौके पर केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा,कमिटी के वरीय सदस्य नायक जी,पूरीहासा पंचायत की वार्ड सदस्या उषा शर्मा, नीला देवी,गीता सिंगारी,निशा देवी,पूर्णिमा हो,रीना देवी, ममता मंडल,रानी देवी,खुसबू चौबे,अमित मोदी,ललित ओझा,रामकृष्ण मिश्रा,मुन्ना राय,जितेंद्र ओझा,अभय प्रसाद,नरेश अग्रवाल,अंजनी ओझा,मनोज चौबे समेत सभी माँ विंध्यावासिनी सेवा सुन्दरनगर के सदस्यगण उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment