Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन को पूरे झारखंड के सभी जिलों में मजबूती प्रदान करने को लेकर 21 जुलाई मंगलवार के दिन रांची में राज्य स्तरीय बैठक आहूत की गई । इस बैठक में पूरे झारखंड राज्य से पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है । राज्य स्तरीय इस बैठक में संगठन मजबूती एवं पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकारों से जुड़े अन्य समस्याओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी । एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रदेश कमिटी के सभी साथी, झारखंड के सभी जिला कमिटी के साथी एवं प्रमंडल के सभी साथियों से आग्रह किया है कि आप सभी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं ।
प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक एवं पत्रकार सम्मान समारोह का विवरण :
दिनांक : 21 जुलाई 2026 (मंगलवार)
समय : सुबह 11:00 बजे
स्थान : पुराना विधानसभा, विधायक क्लब, रांची ।
मुख्य अतिथि : माननीय मंत्री , योगेंद्र प्रसाद
(पेयजल स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री, झारखंड सरकार)
उद्घाटनकर्ता : श्री प्रीतम सिंह भाटिया
(राष्ट्रीय महासचिव, AISMJWA)
सम्मानित अतिथि : श्री ज्योति सिंह मथारू
(उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार) ।
कार्यक्रम की रूपरेखा :
दीप प्रज्वलन एवं स्वागत
संगठन की समीक्षा
विभिन्न जिलों की गतिविधियों पर चर्चा
प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक रणनीति
पत्रकार सम्मान समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन ।

No comments:
Post a Comment