Jamshedpur (Nagendra) सोना देवी यूनिवर्सिटी, स्काईवे करियर हब के सहयोग से, शनिवार, 25 जुलाई 2026 को शाम 6.00 बजे से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित द एल्कोर होटल में 'सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन करेगी। सोना देवी विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस वर्ष से शुरू होने वाला सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रतिवर्ष शिक्षा जगत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले, असाधारण काम करने वाले लोगों को कई श्रेणियों में दिया जाएगा. शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच के लिए विजिनरी प्रिसिंपल अवार्ड, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पायनियर्स इन एजुकेशन अवार्ड तथा जीवनपर्यन्त योगदान देने के लिए लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा.
एसडीयू की सहायक कुलसचिव श्रीमति अर्चना सिंह ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों से प्राप्त प्रोफाइल के आधार पर सोना देवी विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी ने इस वर्ष 1 जुलाई से 15 जुलाई तक प्राप्त प्रोफाइल के आधार पर इन पुरस्कारों के लिए उपयुक्त शख्सियत का चयन किया है. झारखंड में पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह की सराहनीय पहल की जा रही है. सोना देवी विश्वविद्यालय का मानना है कि कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा के प्रति समर्पित लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए, उनके समर्पण के लिए, उन्हें पहचान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना आवश्यक है। यह प्रतिष्ठित राज्य-स्तरीय पुरस्कार समारोह प्रिंसिपलों, निदेशकों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शिक्षाविदों और शिक्षण संस्थानों के असाधारण योगदान को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है। इन लोगों और संस्थानों ने पूरे झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उत्कृष्टता, नवाचार, नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के भाग लेने की उम्मीट है, जिससे यह झारखंड के सबसे बड़े शैक्षिक सम्मान कार्यक्रमों में से एक बन जाएगा।
समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद, यूनिवर्सिटी के लीडर, प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे छप्ज् जमशेदपुर) के निदेशक और शिक्षा जगत की अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें सोना देवी यूनिवर्सिटी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पायनियर इन एजुकेशन अवार्ड, बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट अवार्ड, विजनरी प्रिंसिपल अवार्ड, यंग प्रिंसिपल अचीवमेंट अवार्ड, इनोवेशन इन एजुकेशन अवार्ड, आउटस्टैंडिंग एजुकेटर अवार्ड, एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, इंस्पिरेशनल टीचर अवार्ड, डिजिटल लर्निंग एक्सीलेंस अवार्ड, स्टूडेंट मॅटर ऑफ द ईयर अवार्ड, कम्युनिटी इम्पैक्ट एजुकेटर अवार्ड और शिक्षण व गैर-शिक्षण पेशेवरों के बीच उत्कृष्टता को पहचानने वाली कई अन्य श्रेणियां शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य उन शिक्षकों और संस्थानों का सम्मान करना है जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, छात्र विकास और सामुदायिक सेवा में असाधारण योगदान दिया है, साथ ही दूसरों को शिक्षा में उच्च मानकों के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है। सह-आयोजक के रूप में, स्काईवे करियर हब शिक्षा पेशेवरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने में सोना देवी यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग करने पर गर्व महसूस करता है।
यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संगठनों के साझा विज़न को दर्शाता है। उम्मीद है कि श्सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 राज्य के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक कार्यक्रमों में से एक बनेगा। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम को सराहने के लिए जाने-माने शिक्षकों, स्कूल मैनेजमेंट, शैक्षणिक संस्थानों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पन लाएगा। इस मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ नीलमणि कुमार उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment