Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 की प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठकें 25 और 26 जुलाई को होटल रमाडा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित की जाएंगी. देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 160 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड सहित देश के अनेक राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन के वरिष्ठ प्रतिनिधि इस बैठक में सहभागी होंगे. उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अपने 51 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और पहली बार झारखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ है. रांची निवासी बसंत कुमार मित्तल वर्तमान में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इसी प्रकार गोविंदपुर (झारखंड) निवासी नंदलाल अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं, जबकि राउरकेला (ओडिशा) की वंदना टिबड़ेवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
राष्ट्रीय बैठक में देश के चार प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के भामाशाह ट्रस्टी भी विशेष रूप से भाग लेंगे. इनमें दिल्ली से विनीत गुप्ता 'लोहिया', नंद किशोर अग्रवाल एवं रामप्रकाश गर्ग तथा राँची से विष्णु अग्रवाल शामिल हैं. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल (दिल्ली) एवं विनोद अग्रवाल (सूरत), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (मुंबई), पूरणमल अग्रवाल (ओडिशा) एवं कुलभूषण गोयल (हरियाणा), राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम मंगल (राजस्थान), अमित अग्रवाल (दिल्ली), प्रमोद जैन (छत्तीसगढ़) एवं मनोज कुमार जिंदल (राजस्थान), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया (जमशेदपुर), हनुमान प्रसाद अग्रवाल (रायपुर), संतोष अग्रवाल (रायगढ़), संजय जैन (रोहिणी), कृष्ण चौधरी, मनोज गुप्ता तथा अभिमन्यु गुप्ता (बागपत, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहेंगे. इनके अतिरिक्त सोहन लाल जिंदल (संयोजक, अंतरराष्ट्रीय विस्तार), मोहन गुप्ता (राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष), विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता एवं मनोज गोयल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), जगदीश मित्तल (राष्ट्रीय सलाहकार) भी बैठक में शामिल होंगे.
विभिन्न राज्यों से डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब), पराग गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, गढ़वाल, उत्तराखंड), पवन कुमार अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, कुमाऊँ, उत्तराखंड), अशोक गर्ग (प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वी राजस्थान), विपिन गोयल (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा) तथा ज्ञान ज्योति गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान) बैठक में भाग लेंगे. युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के नेतृत्व में दीपक जाजोदिया एवं संजीव कुमार अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), राहुल जैन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), अभिष्ट गोयल (राष्ट्रीय संरक्षक), पुनीत जैन (राष्ट्रीय सलाहकार), अमर सुल्तानिया (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), रोहित गर्ग (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), रोहित अग्रवाल (राष्ट्रीय मंत्री, जमशेदपुर) तथा सौरभ सरावगी (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड) बैठक में भाग लेंगे. महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल के नेतृत्व में आशा अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), रंजू अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सिमरन अग्रवाल एवं सपना लाठ (राष्ट्रीय मंत्री), निरुपमा गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली उत्तर-पश्चिम), प्रेरणा अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री, दिल्ली उत्तर-पश्चिम) तथा बिंदु अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, ओडिशा, संबलपुर) उपस्थित रहेंगी.
दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा -25 जुलाई को दोपहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी के महाप्रसाद का आयोजन होगा. इसके पश्चात सायं 4:00 बजे राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. सायं 6:00 बजे नव-मनोनीत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा. रात्रि में ग़ज़ल संध्या एवं स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा. 26 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे श्री टाटानगर गौशाला स्थित श्री अग्रसेन ज्ञान मंदिर में माल्यार्पण एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 26 जुलाई को दिनभर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें संगठन के विस्तार, सेवा परियोजनाओं, आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी. राष्ट्रीय बैठक के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत एवं आयोजन समिति का गठन किया गया है. अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी ओम प्रकाश रिंगसिया, दीपक भालोटिया, संतोष अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, नरेश कांवटिया, महावीर मोदी, कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं विजय आनंद मूनका को सौंपी गई है. संपूर्ण आयोजन विजय मित्तल, संतोष खेतान एवं संजय पलसानिया के मार्गदर्शन में संपन्न होगा, जबकि प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं प्रदेश महामंत्री तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल 'गोल्डी' मुख्य आयोजन समन्वयक होंगे.
यातायात संयोजक मंटू अग्रवाल, आवास व्यवस्था अजय भालोटिया एवं अभिलाष शर्मा, रेल एवं हवाई टिकट सहायता राहुल अग्रवाल, स्थानीय परिवहन रोहित अग्रवाल, पंजीकरण, किट एवं आई-कार्ड वितरण बजरंग अग्रवाल, मीडिया एवं प्रेस समन्वय कमल किशोर अग्रवाल एवं सन्नी संघी, मंच संचालन अरुण गुप्ता एवं आकाश मोदी, ससमय सत्र संचालन राजेश पसारी, मनोज गोयल, शंकर लाल अग्रवाल एवं हेमंत गुप्ता, फोटोग्राफी मोहित चौधरी, अग्र साहित्य एवं प्रचार सामग्री वितरण लव गुप्ता, टेंट कौशिक मोदी एवं मयूर संघी, स्थल सज्जा गौरव अग्रवाल एवं ललित डांगा, स्मृति चिन्ह एवं अन्य सामग्री दिलीप कांवटिया एवं लालचंद अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम राहुल चौधरी, कविता अग्रवाल एवं अंजू चेतानी तथा अन्य व्यवस्थाओं में अश्विनी अग्रवाल, प्रकाश बजाज, केशव गोयल एवं शशांक भालोटिया अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. यह राष्ट्रीय आयोजन अग्र समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठन की भावी दिशा, सेवा गतिविधियों के विस्तार, युवा एवं महिला इकाइयों की भूमिका तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे
No comments:
Post a Comment