Jamshedpur (Nagendra) देश की राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे देश भर से जुटे हुए छात्रों पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार,झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर साकची स्थित गोलचक्कर पर तानाशाह केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रित शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का जलाया गया। इस दौरान झामुमो के अक्रोशित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर केंद्र की तानाशाह सरकार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,और केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नाराबाजी की।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में जुटे आमजन एवं झामुमो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्र सरकार की नीतियों को सरासर तानाशाही रवैया करार दिया और देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जता रहे छात्रों पर बर्बरता लाठीचार्ज की घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में लोकतंत्र हाशिए पर जा चुका है, गलत का विरोध करने पर अब लाठी और जेल जानी पड़ रही है, देश की संसद में भी विपक्षी दलों के नेताओं को विरोध में बोलने का अधिकार खत्म होने जैसी स्थिति बन चुकी है, जो अंत्यंत दुखद और लोकतांत्रिक अधिकारों का पूर्णत: हनन है, परन्तु अब देश की जनता इसे बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने दिल्ली की घटना के विरोध में देश की तमाम जनता विशेषकर युवाओं को केंद्र सरकार के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीकों से अपना विरोध प्रकट करने का आह्वाहन किया।
इस कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल,शेख बदरुद्दीन, गुरुचरण किस्कू मामा,आस्तिक महतो,मनोज यादव,बारी मुर्मू,बीर सिंह सुरीन,ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के दोषी मंत्रियों के पुतलों को कंधो पर लादकर लाशों के रूप में जिला संपर्क कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च किया,और केंद्र सरकार और दोषी मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
इस पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति,मो जलील,माणिक मल्लिक, प्रीतम हेंब्रम,सुशील हेंब्रम, लालटू महतो, महावीर मुर्मू,खोगेन महतो,पंकज सिन्हा, उमानाथ झा,मो समद,अजय रजक, बनन राय,दल गोविंद लोहारा, बिंदा सोरेन, गोपाल महतो,लकी सिंह,अंकित सिंह,पलटन मुर्मू,पप्पू यादव,कृष्ण कामत,मो जमील, गोल्डी तिवारी,अभय पाण्डेय,गुरमीत सिंह गिल,फैयाज अहमद खान,बंटी सिंह,जितेंद्र यादव,मो जाबिर हुसैन, शाहजादा खान स्वपन राय,अवतार सिंह संधू, नंतु सरकार, अरुण सिंह राजा,रानू मंडल,कोला मुखी, अजय पाण्डेय, प्रकाश चंद्र झा , आशीष कुमार , प्रभात सिंह, सुखलाल टुडू,उमेश गिरी,शेख अक्करूद्दीन,प्रणव महतो, बादल कर्मकार, शोमेन विश्वास, पाण्डेय प्रधान, सुनील गुप्ता,लवली सिंह, कृपाल सिंह भाटिया,इंदरपाल सिंह भाटिया, वार्ड पार्षद इरफाना खातून,परवीन बानो, रानी सिंह,गंगा देवी,सविता दास,रजनी दास, झरना पाल, नीता सरकार,द्रौपदी मुंडा,दुर्गा बोयपाई, अनिता देवी,अफसाना परवीन, रोहित लोहारा ,शकील गद्दी, चंदन महतो,चंदन लाल,आशीष श्रीवास्तव, कुंदन झा,अमन राय,शाहनवाज हुसैन,समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment