Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा में म्यूचुअल फंड के नाम पर 40 लाख रुपए गबन करने का मामला A case of embezzlement of Rs 40 lakh in the name of mutual funds at Bank of Baroda Golmuri branch

 


Jamshedpur (Nagendra) सिदगोड़ा का रहने वाला बबलू कुमार कुंडू नामक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा पर म्यूचुअल फंड के नाम पर 40 लाख रुपया गबन करने का आरोप लगाया है । उन्होंने प्रेस वार्ता में इस बड़े गबन होने के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मेरा बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, गोलमुरी शाखा में है, जिसका खाता संख्या 00180100010888 है। वर्ष 2020 में बैंक की ओर से मुझे फोन कर शाखा में बुलाया गया। वहाँ शाखा प्रबंधक अनंत कुमार द्वारा मुझे विभिन्न प्रकार की बातें कहकर एवं विश्वास में लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए मैंने वर्ष 2020 से लेकर वर्तमान समय तक लगातार निवेश किया। जब मैं अपने मकान निर्माण हेतु निवेश की राशि निकालने बैंक पहुँचा, तब मुझे बताया गया कि मेरे फोलियो संख्या 178551068 एवं 3117835160 में केवल 8,00,000 (आठ लाख रुपये) ही उपलब्ध हैं, जबकि मैंने वर्ष 2020 से आज तक कुल लगभग ₹40,00,000 (चालीस लाख रुपये) का निवेश किया है। प्रत्येक निवेश के बदले मुझे दस्तावेज दिए जाते थे।


जब मैंने इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि राशि खाते में है, परंतु किसी कारणवश दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद उन्होंने मुझे एक लिखित आवेदन देने को कहा। उनके कहने पर मैंने दिनांक 19/06/2026 को लिखित आवेदन बैंक में जमा कर दिया , किंतु आज तक मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। बैंक प्रबंधन एवं शाखा प्रबंधक लगातार अलग-अलग बातें कहकर मुझे टालते रहे तथा मेरी जमा राशि वापस नहीं किया जा रहा है। अब मुझे लग रहा है जो पैसा जमा करने के बाद रसीद दिया गया था ओ भी कही गलत ना हो । इन परिस्थितियों में मुझे पूर्ण संदेह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा, गोलमुरी शाखा, उसके शाखा प्रबंधक अनंत कुमार तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों द्वारा गैरे साथ धोखाधड़ी करते हुए मेरी निवेश की गई राशि का गबन किया गया है। उक्त राशि मेरे जीवनभर की मेहनत और ईमानदारी की कमाई है। यदि मुझे मेरी जमा पूंजी वापस नहीं मिलती है, तो मेरे सामने अत्यंत गंभीर आर्थिक एवं मानसिक संकट उत्पन्न हो जाएगा जो मरने के अलावा मेरे पास कोई उपाय नहीं है। 


पीड़ित व्यक्ति बबलू कुमार कुंडू ने इस मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना सहित वरीय पुलिस अधीक्षक को भी लिखित रूप से की है, फिर भी अभी तक इस मामले में कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है । अंत में तक हारकर पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार को मीडिया के सामने व्यथा प्रकट की । इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मामला बैंक के दूसरे विंग म्यूचुअल फंड से जुड़ा हुआ है और पैसा लेने वाला संतोष नामक व्यक्ति अपने कार्य से त्याग पत्र देकर कहीं भाग गया है । इसमें हमें ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है । वैसे उक्त विंग द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज भी कराई गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.