Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गम्हरिया गुरुद्वारा में अमृतवेला समागम, गुरुबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल Amritvela gathering at Gamharia Gurudwara, Gurubani Kirtan filled the atmosphere with devotion

 


  • अब रांची और घाटशिला में भी आयोजित होगा अमृतवेला समागम ।

Jamshedpur (Nagendra) गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में  'अमृतवेला परिवार' के तत्वावधान में भव्य अमृतवेला समागम का आयोजन किया गया। समागम में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरुबाणी कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। समागम में पहुंची संगत का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु गुरु की वाणी में लीन होकर भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से संगत को लाने हेतु विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई थी। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का विशेष योगदान रहा. समागम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया. अमृतवेला परिवार के सेवादारों ने बताया कि समागम का मुख्य उद्देश्य संगत को अमृतवेला, आसा की वार और पवित्र गुरुबाणी से जोड़ना तथा नियमित रूप से आध्यात्मिक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल को जमशेदपुर की संगत का लगातार भरपूर सहयोग और उत्साह मिल रहा है। समागम के दौरान जानकारी दी गई कि अगला अमृतवेला समागम जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा।


इसके अलावा भविष्य में रांची और घाटशिला में भी ऐसे धार्मिक समागम आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु गुरुबाणी से जुड़ सकें। कार्यक्रम के समापन पर अमृतवेला परिवार ने जमशेदपुर की समस्त संगत के प्रति उनके सहयोग, श्रद्धा और निरंतर सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.