Jamshedpur (Nagendra) तुलसी जयंती के पावन अवसर पर प्रति वर्ष 'तुलसी सारस्वत सम्मान' एक मूर्धन्य साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। उपरोक्त सम्मान बिहार-झारखंड में गैर सरकारी सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इस वर्ष सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की कार्यकारिणी ने आचार्य हरेराम त्रिपाठी 'चेतन' को 'तुलसी सारस्वत सम्मान'2026' प्रदान करने का निर्णय किया है। आचार्य चेतन 1976 से तुलसी भवन के साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आप हिन्दी, संस्कृत, भोजपुरी के चर्चित विद्वान हैं। आपने दीर्घ समय से साहित्य, स्व-भाषा की सेवा की है। आपका वर्तमान निवास राँची झारखंड में हैं।
सम्मान स्वरूप आगामी 23 अगस्त'2026 तुलसी जयंती समापन समारोह में आपको अंगवस्त्र, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं 51,000₹ की राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त सम्मान पूर्व में डॉ त्रिभुवन ओझा, दिनेश्वर सिंह दिनेश, राँची के पद्मश्री अशोक भगत, चाकुलिया के पुरुषोत्तम झुनझुनवाला, प्रसिद्ध आलोचक एवं रक्षा विशेषज्ञ मुम्बई निवासी डॉ करुणाशंकर उपाध्याय, दिल्ली के कमलेश कमल, राँची से स्तंभ लेखक मयंक मुरारी को यह सम्मान मिल चुका है।

No comments:
Post a Comment