Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की ओर से होटल जे.के. रेजिडेंसी में सम्मान समारोह आयोजित Inner Wheel Club Jamshedpur East organised an award ceremony at Hotel JK Residency.

 


Jamshedpur (Nagendra) इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट द्वारा सोमवार को साकची स्थित होटल जेके रेजिडेंसी में प्रेस एवं मीडिया के सभी पत्रकार साथियों को पूरे वर्ष क्लब की विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को निरंतर प्रकाशित कर क्लब की सकारात्मक एवं सशक्त जन-छवि बनाने में उनके अमूल्य सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2026–27 की क्लब एडिटर रश्मि नारायण का भी प्रेस प्रतिनिधियों से परिचय कराया गया। उन्होंने सभी पत्रकारों से व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप किया तथा अपने कार्यकाल में बेहतर समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने पर विचार-विमर्श किया।


इस अवसर पर वर्ष 2025–26 में क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले (District) से प्राप्त सभी पुरस्कारों का भी भव्य प्रदर्शन किया गया , जिनमें निम्नलिखित सम्मान प्राप्त हुए : ---- सर्वश्रेष्ठ संपादक : मधुमिता राय, आउटस्टैंडिंग आईएसओ : मन्जरि भट्टाचार्य, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष : नीलिमा प्रकाश, आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी : अन्जुबाला, आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट : डॉ मीना मुखर्जी।


साथ ही सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में गत वर्ष संपन्न चार सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं के लिए भी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। ये सभी सम्मान इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर क्लब की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं सभी सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.