Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू MLA Purnima Sahu attended the meeting of Women and Child Development Committee.

 


Jamshedpur (Nagendra) महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। 


विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए गृह उद्योग एवं स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के विषय को प्रमुखता से उठाया। इस दिशा में बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने और महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने पर भी उन्होंने चर्चा की। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि महिलाओं और बच्चों का सशक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य ही एक समृद्ध, संवेदनशील और विकसित समाज की आधारशिला होती है। 


इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में चर्चा की। इस दौरान समिति के सदस्य विधायक शशिभूषण मेहता, ममता देवी एवं निशत आलम मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.