Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने संगठन को किया और मजबूत, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष एवं ऋतेश राय ‘जैकी’ बने झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी Jharkhand State Youth INTUC further strengthened the organization, Rohan Singh became the East Singhbhum District President and Ritesh Rai 'Jackie' became the Jharkhand State Social Media Incharge.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर से और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं श्रमिक हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा एवं संविधान का पालन करते हुए जिले में संगठन का विस्तार करेंगे तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे। इसके साथ ही ऋतेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 


डिजिटल माध्यमों पर उनकी सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा, गतिविधियों एवं श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ संगठन की सकारात्मक छवि को और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से झारखंड प्रदेश यूथ इंटक को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन राज्यभर में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होकर श्रमिकों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। 


उन्होंने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरे उतरेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी,यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन तथा झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.