Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला नेत्री बाली मार्डी ने मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचकर पोटका विधानसभा क्षेत्र से आए गंभीर मलेरिया पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ.बलराम झा से मुलाकात कर एमजीएम अस्पताल की लचर व्यवस्था को सुधारने की आग्रह किया । साथ ही अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का समुचित इलाज कर उन्हें समय पर सभी आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराने की निवेदन की । उन्होंने कहा कि डॉक्टर द्वारा अधिकांशतः दवा स्वार्थ वश बाहर से लिखा जाता है जो गरीब मरीज के लिए भारी मुसीबत बन जाती है । बाली मार्डी ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त एवं संबंधित मंत्री से बातचीत की जाएगी। यदि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी, ताकि अस्पताल की व्यवस्था बेहतर हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बाली मार्डी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की दाल-भात योजना के केंद्र पर सरकारी बैनर नहीं लगा था। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में मौजूद सरकारी एंबुलेंस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का फोटो नहीं लगा हुआ था, जिसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। इस दौरान महिला होमगार्ड फुलकुमारी हेम्ब्रम द्वारा वेतन भुगतान नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दिए जाने के मामले पर भी बाली मार्डी ने अधीक्षक से बात की।
उन्होंने फुलकुमारी हेम्ब्रम से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे राज्य सरकार की छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है, फिर भी राज्य सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार झारखंड सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी के साथ झामुमो नेता उज्ज्वल दास, संगीता सोरेन, रूपा हो, मकसूद अंसारी, सूरज गोंड, महेश कुजूर, दिलीप पॉल, अनिल मुर्मू ,रहीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment