Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अब अल्पसंख्यक पत्रकारों पर दर्ज मामलों की भी सुध लेगा अल्पसंख्यक आयोग , Now the Minority Commission will also take care of the cases registered against minority journalists.

 


  • प्रीतम भाटिया ने ज्योति मथारू को सौंपा ज्ञापन ।

Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू को एक ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन के माध्यम से बीते 10 वर्षों में राज्य के अल्पसंख्यक व भाषाई अल्पसंख्यक पत्रकारो पर दर्ज बनावटी मामलों की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है.


बताते चलें कि गत माह साहिबगंज में अल्पसंख्यक पत्रकारो को जेल भेजने पर एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई थी.इस मामले में श्री भाटिया ने कहा कि पत्रकार काफी आक्रोशित हैं कि खबर संकलन के कारण साहिबगंज में चार पत्रकारों को देर रात गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया है. प्रीतम भाटिया ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त अधिकारी पत्रकार सुरक्षा और सम्मान को ठेस पहुंचाने हेतु अपने पद और कानून का दुरुपयोग करते हुए ऐसा कर रहे हैं.


इस संदर्भ यह मांग की गई है कि ऐसे मामलों में आयोग हस्तक्षेप कर जल्द पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने का प्रयास करे.मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्योति मथारू ने कहा कि आयोग डीजीपी को पत्र लिख कर अल्पसंख्यक पत्रकारो की न सिर्फ सूची की मांग करेगा बल्कि ऐसे मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भी काम करेगा. प्रीतम भाटिया ने ज्योति मथारू को अल्पसंख्यको के लिए बेहतर कार्य करने के लिए अंगवस्त्र और साईं कथा पत्रिका देकर सम्मानित किया जहां उनके साथ AISMJWA के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान,समाजसेवी संजय जायसवाल, तौहीद अहमद और फिरोज आलम भी मौजूद थे.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.