Upgrade Jharkhand News. डिमना स्थित RVS Academy में नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए Freshers day समारोह का आयोजन काफी उमंग और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत विद्यार्थियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था।वरिष्ठ विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नवागत विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विजेता विद्यार्थियों को क्राउन एवं सैस प्रदान किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष बिंदा सिंह ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक तथा मैनेजिंग कमिटी के सदस्य भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment