Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रथ यात्रा के अवसर पर टाटा पावर ने शुरू किया उड़ीसा का पहला 'सोलर रथ' Tata Power launches Odisha's first 'Solar Chariot' on the occasion of Rath Yatra

 


Jamshedpur (Nagendra) रथ यात्रा के पावन अवसर पर टाटा पावर ने उड़ीसा का पहला 'सोलर रथ' लॉन्च किया है। यह राज्य की पहली मोबाइल जन जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर , मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा का संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाना है। इस पहल की शुरुआत टीपी सेंट्रल उड़ीसा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के माध्यम से की गई है, जो टाटा पावर और उड़ीसा सरकार का संयुक्त उपक्रम है। उड़ीसा ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में उड़ीसा को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया है । अब तक टाटा पावर संचालित डिस्कॉम के प्रयासों से राज्य में 1.5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। कई जिलों में 10 हजार से अधिक इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं और कई गांव पूरी तरह सोलर गांव बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 


यह सोलर रथ सबसे पहले पुरी और ढेंकानाल जिले का दौरा करेगा। इसके साथ 'सोलर संगा' नामक विशेष जागरूकता दूत भी रहेगा, जो लोगों को पीएम सूर्य घर योजना, सरकारी सब्सिडी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और 1 किलोवाट यूएलए मॉडल सहित विभिन्न सोलर विकल्पों की जानकारी देगा। गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। टीपीसीओडीएल के सीईओ एवं उड़ीसा डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के प्रमुख गजानन एस. काले ने कहा कि यह रथ यात्रा लोगों तक आशीर्वाद पहुंचाने का प्रतीक है और सोलर रथ के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश भी हर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा पावर सरकार के साथ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और हर परिवार को ऊर्जा परिवर्तन का भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.