- झारखंड से बंगाल तक होगी सुरक्षा कानून पर चर्चा - नरेश श्रीवास्तव
Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह में रांची पहुंचे एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन बहुत जल्द सुरक्षा कानून पर एक मसौदा बनाकर केंद्र और राज्य सरकार को भेजेगी ताकि इस पर चर्चा शुरू हो। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से पत्रकारों को क्या मिला जबकि पत्रकारों की खबरों पर ही आए दिन नए नए कानून बने हैं।
एसोसिएशन के बंगाल प्रभारी किरनजीत सिंह ने कहा कि बंगाल में प्रदेश कमिटी का जल्द ही विस्तर होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को एसोसिएशन के बैनर तले बंगाल सरकार तक भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपनी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कोलकाता में जब मेरे साथ एक घटना घटित हुआ था तो AISMJW ने ही मुझे मदद की थी । उस समय प्रीतम भाटिया ने ही बंगाल सरकार को पत्र लिखा था। वो बोले कि संगठन के साथ संगठित रहना ही आज के वर्तमान समय की मांग है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव ने कहा कि एसोसिएशन की पहली कार्यसमिति एवं समीक्षा बैठक में विभिन्न जिलों से प्रदेश एवं जिला के प्रभारियों का आगमन होना ही हमारी सक्रियता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिलों तक लगातार बैठक होना ही सबसे पहला महत्वपूर्ण कदम होगा। सभी जिला अध्यक्ष हर महीने प्रखंडों में जाकर बैठक करें, ताकि संगठन को मजबुती मिले।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की अगली बैठक बोकारो जिला में होगी जो बड़े पैमाने पर किया जाएगा। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत ने कहा कि कई जिलों में हमारी टीम निष्क्रिय है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। शीघ्र ही एसोसिएशन के टीम वहां जाकर संगठन को मजबुती प्रदान करेगी । उन्होंने कहा कि कोल्हान, संथाल परगना और बोकारो जोन में एसोसिएशन अच्छा काम कर रही है । प्रदेश महासचिव अभय पल्लीवार ने कहा कि हमे संगठन की मजबूती के साथ साथ कार्यशाला के आयोजन का भी अवसर देना होगा। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि देवघर में प्रेसक्लब के अतिक्रमण के मुद्दे को शीघ्र ही सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार साल से पत्रकारों के बैठने की जगह को लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद अतिक्रमित मान लिया गया है। प्रदेश कानूनी सलाहकार एवं कार्यक्रम के संचालनकर्ता सुभाष कटरियार ने कहा कि जल्द ही पत्रकार सुरक्षा योजना का मसौदा तैयार कर केन्द्र एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड राज्य में जिन पत्रकारों का किसी भी तरह का मामला दर्ज हुआ है उनका निःशुल्क केस लड़ा जाएगा । कार्यक्रम में कई वक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे।
कार्यक्रम में रांची, लातेहार , गोड्डा , दुमका, देवघर, साहेबगंज , बोकारो, धनबाद , जमशेदपुर , चाईबासा , सरायकेला सहित अन्य जिलों से काफी संख्या में पत्रकार गण शामिल हुए । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया । इससे पहले साईं बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर आरती भी की गई , जिसमें सभी पत्रकारों ने भाग लिया । मंच संचालन सुभाष कटरियार और प्रशांत सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद ने किया । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीर पांडेय, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह , सरायकेला जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, देवघर जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सहित सभी जिलों के अध्यक्ष ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे।


No comments:
Post a Comment