Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा Married women prayed to Goddess Vipattarini with the wish of happiness and prosperity.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु और समस्त संकटों से रक्षा की कामना करते हुए विधिवत पूजा की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता को प्रसाद अर्पित किया और मंदिर में लाल धागा बांधकर परिवार की विपत्तियों को दूर करने की प्रार्थना की। महिलाओं ने मां विपत्तारिणी से अपने परिवार पर किसी भी प्रकार की आपदा या संकट न आने की मंगलकामना की। पूजन के उपरांत मंदिर के पुजारी ने मां विपत्तारिणी की कथा सुनाई, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना।


पूजा के समापन पर सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य की कामना की। मान्यता है कि मां विपत्तारिणी की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.