Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Bhopal बड़ाजामदा चाकूबाजी मामले में स्क्रैप कारोबारी दीपू सिंह गिरफ्तार, लॉज-घर समेत कई ठिकाने सील Scrap dealer Deepu Singh arrested in Badajamada stabbing case, several locations including lodge and house sealed

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा में 29 अगस्त की रात हुए कथित चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उसके लॉज, दुकान, घर और स्क्रैप यार्ड समेत अन्य संबंधित परिसरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक मौजूद रहे। बताया जाता है कि 29 अगस्त की रात दीपू सिंह के लॉज में ठहरे कुछ बाहरी लोगों का हरिया ईंट प्लांट के संचालक और उनके सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कथित तौर पर चाकू व अन्य सामान से हमला किया गया। घटना में प्रीतम और विक्की नामक दो युवक घायल हो गए। 


दोनों को इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ाजामदा में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने दीपू सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके विभिन्न ठिकानों को सील किया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। स्थानीय स्तर पर दीपू सिंह के खिलाफ कथित दबंगई और विवाद से जुड़े कई आरोपों की चर्चा भी है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


मामले में एक लड़की के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत किए जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बड़ाजामदा में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU