Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल्याण नगर गुवा कमेटी की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, क्रेटा एफसी बनी चैंपियन One day football tournament organised by Kalyan Nagar Guwa Committee on National Sports Day, Creta FC became the champion

 


Guwa (Sandeep Gupta) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल्याण नगर गुवा कमेटी की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया।दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले।कड़े संघर्ष के बाद क्रेटा एफसी और दीवाना क्लब ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा।दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया।पेनल्टी शूटआउट में दीवाना क्लब को हार का सामना करना पड़ा।दीवाना क्लब को मिली तीन पेनल्टी में टीम केवल एक गोल ही कर सकी, जबकि क्रेटा एफसी ने अपनी दोनों पेनल्टी को गोल में बदलते हुए 2-1 से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की चैंपियन बनी।


विजेता टीम क्रेटा एफसी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये नकद एवं एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया।वहीं उपविजेता दीवाना क्लब को 10 हजार रुपये नकद एवं एक खस्सी प्रदान किया गया। इसके अलावा टूर्नामेंट में तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भी 5-5 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट के समापन अवसर पर गुवा सेल के सीजीएम सी. बी. कुमार ने खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूत करता है।एक दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कल्याण नगर गुवा कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU