Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 24 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो झारखंड बंद की चेतावनी Jharkhand shutdown warning if all accused are not arrested within 24 hours

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा में नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार और चाकूबाजी की घटना को लेकर रविवार को जनाक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग थाना पहुंचे। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा समेत कई स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


मधु कोड़ा ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो झारखंड बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने के कारण बेहद गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मामले में पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उसके प्रतिष्ठानों और संबंधित परिसरों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने शाहबाज और उसके कथित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। 


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मामले के पीछे केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि अवैध स्क्रैप और कथित लौह अयस्क कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। उन्होंने वाहनों, संपत्तियों, कारोबार, क्रेशर गतिविधियों और कथित आर्थिक लेनदेन की जांच की मांग की। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और ओड़िशा के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU