Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इंटक का आठवां महाधिवेशन 2 अक्टूबर को चाईबासा में, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठित और असंगठित मजदूरों को एक मंच पर आने का किया आह्वान INTUC's eighth general convention on October 2 in Chaibasa, state president called upon organized and unorganized workers to come on one platform.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने टाटानगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी 2 अक्टूबर को संगठन के चाईबासा मे आठवें महाधिवेशन के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन में मुख्य रूप से ए. राजू और सांसद पप्पू यादव के शामिल होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।


​प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने सभी संगठित और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों से एक मंच पर एकजुट होने का आह्वान किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुंडा ने स्पष्ट किया कि यदि सभी मजदूर एक मंच पर आ जाते हैं, तो उनके हितों की रक्षा करना और भी आसान हो जाएगा, जिससे उन्हें उनके पूरे हक और अधिकार दिलाने में अधिक सुविधा होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU